भारत

CRPF को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सबसे अधिक 52 पुलिस वीरता पदक मिले

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सबसे अधिक 52 पुलिस वीरता पदक मिले हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की। सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुल पदकों में से 25 पदक जम्मू-कश्मीर में अभियान के दौरान कार्रवाई के लिए दिए गए हैं, जबकि 27 पदक वाम उग्रवाद प्रभावित राज्यों में माओवादी रोधी अभियानों के लिए दिए गए हैं।

पुरस्कार पाने वालों में उपनिरीक्षक रौशन कुमार भी शामिल हैं जिन्हें फरवरी 2019 में बिहार में माओवादियों के खिलाफ उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए मरणोपरांत वीरता पदक दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि सहायक कमांडेंट तेजा राम चौधरी को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अलग-अलग अभियानों में साहस दिखाने के लिए इस बार दो वीरता पदकों से सम्मानित किया गया है।

सीआरपीएफ के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस का स्थान है जिसे 31 वीरता पदक मिले हैं, जबकि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारियों को 17-17 पदक मिले हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से दो अमृत भारत रेलगाड़ियों, दो एक्सप्रेस ट्रेनों और एक पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 11 मार्च 2026 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से दो अमृत भारत एक्सप्रेस,…

3 मिनट ago

भारतीय रेलवे ने प्रमुख कॉरिडोरों में ट्रैक्शन और डिजिटल संचार व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए 765 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने नेटवर्क के महत्वपूर्ण खंडों में संचालन को सुदृढ़ करने, लाइन क्षमता बढ़ाने…

2 घंटे ago

भारत-EFTA TEPA समझौते के दो वर्ष पूरे हुए; व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी संबंधी सहयोग को मजबूती मिली

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य देशों, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे तथा स्विट्जरलैंड…

2 घंटे ago

सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए मुख्‍य कृषि फसलों (केवल खरीफ एवं रबी) के उत्‍पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान जारी किया

कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए मुख्‍य कृषि फसलों (केवल खरीफ एवं…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में घोषणा को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे…

2 घंटे ago