वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में आज ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रही। ईरान और संयुक्त राज्य अमरीका के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से जहाजों पर किए गए सबसे बड़े हमलों के बाद व्यापारी आपूर्ति में और अधिक व्यवधान की आशंका जताई जार रही है। नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार दिन के कारोबार में ब्रेंट क्रूड शुन्य दशमलव एक प्रतिशत बढ़कर 101 अमरीकी डॉलर और 30 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जारी संघर्ष, नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव के बाद ही समाप्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि तब तक तेल की कीमतों में कमी आने की संभावना नहीं है। डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए संघर्ष जारी रखना जरूरी है। हालांकि, ईरान लगातार परमाणु हथियार बनाने की कोशिश से इनकार करता रहा है।
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
सर्वोच्च न्यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…
भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में…