भारत

CWC ने ग्लोबल वाटर टेक समिट – 2024 में ‘वाटर डिपार्टमेंट ऑफ द ईयर’ श्रेणी के तहत GEEF ग्लोबल वाटरटेक पुरस्कार जीता

नई दिल्ली: केन्‍द्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) को नई दिल्ली में ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट फाउंडेशन (जीईईएफ) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ग्लोबल वाटर टेक समिट-2024 में ‘वाटर डिपार्टमेंट ऑफ द ईयर’ श्रेणी के तहत जीईईएफ ग्लोबल वाटरटेक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

वैश्विक पुरस्कार जल क्षेत्र में अनेक श्रेणियों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करते हैं, तथा जल, सीवर के पानी और विलवणीकरण क्षेत्रों में नवाचार, प्रौद्योगिकी, संरक्षण और निरंतर विकास से संबंधित पहलों को सम्मानित और पुरस्कृत करते हैं।

ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट फाउंडेशन ने जल-मौसम संबंधी डेटा संग्रह, बाढ़ पूर्वानुमान, जलाशय भंडारण निगरानी, ​​जल गुणवत्ता निगरानी, ​​तटीय क्षेत्र प्रबंधन, जल संसाधन परियोजनाओं के मूल्यांकन और निगरानी, ​​तथा अंतर-राज्यीय जल मुद्दों के समाधान में केन्‍द्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया।

इसके अतिरिक्त फाउंडेशन ने सीडब्ल्यूसी की अनेक पहलों को मान्यता दी, जैसे सभी राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के जल संसाधन/सिंचाई/जल शक्ति विभागों के साथ बातचीत, ताकि जल संसाधन से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में सीडब्ल्यूसी और राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों द्वारा किए जा रहे कार्यों में तालमेल बढ़ाया जा सके। इससे शहरी जल विज्ञान के क्षेत्र में कदम रखने वाले राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों की ज़रूरतों को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकेगा, राज्य अधिकारियों की क्षमता निर्माण, विस्तारित जल विज्ञान पूर्वानुमान (ईएचपी) के क्षेत्र में क्षमताएं विकसित करना, अधिकांश लोगों तक बाढ़ से संबंधित सूचना पहुंचाने के लिए मोबाइल ऐप ‘फ्लडवॉच इंडिया’ का इन-हाउस विकास करना आदि।

शिखर सम्मेलन में पुरस्कार प्राप्त करते समय, सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष कुशविंदर वोहरा ने भारत में जल संसाधन परिदृश्य का एक व्यावहारिक अवलोकन प्रस्तुत किया, जिसमें जल प्रबंधन में नवाचार और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए उद्योग से महत्वपूर्ण अपेक्षाओं पर प्रकाश डाला गया। यह सम्‍मान उत्कृष्टता के लिए सीडब्ल्यूसी की प्रतिबद्धता और जल प्रौद्योगिकी और संसाधन प्रबंधन को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयासों पर बल देता है।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

6 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

8 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

8 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

8 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

8 घंटे ago