insamachar

आज की ताजा खबर

भारत मौसम

चक्रवात ‘अर्नब’ के कल तक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका; ओडिशा और आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश का अनुमान

बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। चक्रवात ‘अर्नब’ के कल तक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। चक्रवात के चलते उड़ीसा में भी सतर्कता से जुड़ी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

ओडिशा चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से निपटने की तैयारी कर रहा है। गंजम, गजपति, कोरापुट, मलकानगिरी और नबरंगपुर जैसे प्रमुख जिलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। कालाहांडी, नुआपाडा और कंधमाल में भी मौसम खराब हो सकता है। राज्य सरकार ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है; लगभग तीन हजार गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में पहुंचाने की व्यवस्था की गई है और चक्रवात आश्रय स्थलों तथा अस्थायी निकासी केंद्रों को चालू कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, आठ एनडीआरएफ और 40 ओडीआरएफ की टीमें महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात की गई हैं। ओडिशा सरकार ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे आधिकारिक सलाह का पालन करें और सुरक्षित स्थानों पर जाने की प्रक्रिया में सहयोग करें।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *