बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। चक्रवात ‘अर्नब’ के कल तक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। चक्रवात के चलते उड़ीसा में भी सतर्कता से जुड़ी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
ओडिशा चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से निपटने की तैयारी कर रहा है। गंजम, गजपति, कोरापुट, मलकानगिरी और नबरंगपुर जैसे प्रमुख जिलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। कालाहांडी, नुआपाडा और कंधमाल में भी मौसम खराब हो सकता है। राज्य सरकार ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है; लगभग तीन हजार गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में पहुंचाने की व्यवस्था की गई है और चक्रवात आश्रय स्थलों तथा अस्थायी निकासी केंद्रों को चालू कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, आठ एनडीआरएफ और 40 ओडीआरएफ की टीमें महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात की गई हैं। ओडिशा सरकार ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे आधिकारिक सलाह का पालन करें और सुरक्षित स्थानों पर जाने की प्रक्रिया में सहयोग करें।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन के ऐतिहासिक संविधान सदन…
कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात से निपटने…
नई दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय आनुवंशिक अभियांत्रिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (आईसीजीईबी) ने विज्ञान की उभरती…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर श्री…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।…