मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि चक्रवात असना अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिम अरब सागर के ऊपर पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है। अरब सागर के ऊपर गहरे दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके प्रभाव से पिछले 24 घंटे से गुजरात के कच्छ क्षेत्र में काफी तेज वर्षा हो रही है।
इस बीच, मौसम विभाग ने आज ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तटीय कर्नाटक में बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने मध्य भारत, केरल, पुदुचेरी, तटीय कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में अगले सात दिन के दौरान बहुत तेज वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में अगले सात दिन के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…
एशियन गेम्स 2026 का आज समापन होने जा रहा है। समापन समारोह जापान के नागोया…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है और इनके नए…
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी को तलब किया है। भारत ने पाकिस्तान…
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…