भारत

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। इसके बृहस्‍पतिवार और शुक्रवार रात केंद्रपाड़ा में भितरकणिका तथा ओडिशा तट के भद्रक या बालासोर के बीच टकराने की आशंका है।

ओडिशा सरकार ने चक्रवार्ती तूफान दाना के संभावित भूस्‍खलन से होने वाली भारी नुकसान के मद्देनज़र जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर के तटीय जिलों के प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है। 14 तटीय और पड़ोसी जिलों के सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय आज से तीन दिनों के लिए बंद हैं। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने पहले ही 198 ट्रेन रद्द कर दी हैं।

आई.एम.डी. द्वारा अनुमानित रेड जोन जिलों में निकासी और राहत कार्यों के लिए आपदा कार्रवाई दल तैनात किए गए हैं। इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सभी विधायकों से राहत और बचाव कार्यों का समन्‍वय करने का आग्रह किया है।

मौसम विभाग ने आज ओडिशा सहित देश के पूर्वोत्‍तर भाग में मूसलाधार बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और केरल में भी आज तेज़ बारिश होने का अनुमान है। गांगेय पश्चिम बंगाल में आज और कल झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। वहीं, अगले दो से तीन दिनों के बीच कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के मध्य हिस्‍से में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। इस सप्ताह के दौरान देश के मध्य और उत्तर-पश्चिमी भाग में मौसम साफ रहने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति से पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की और तनाव कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति और तनाव कम करने तथा संवाद एवं…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान के सुल्तान से बातचीत की, ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और पश्चिम एशिया क्षेत्र में क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक को ईद की शुभकामनाएं देने…

12 घंटे ago

बीजेपी ने केरलम् विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने नौ अप्रैल को होने वाले केरल विधानसभा चुनाव के लिए 39…

13 घंटे ago