भारत

चक्रवाती तूफान दित्वा तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के तट की ओर बढ़ा, आपदा मोचन और तटरक्षक बल की 14 टीमें तैयार

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी श्रीलंका तथा तमिलनाडु तट पर बने चक्रवाती तूफान दित्वा की रफ्तार पिछले 6 घंटों में धीमी हो गई है। पाँच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान उसी क्षेत्र में केंद्रित है। अगले 24 घंटों में इसके उत्तरी तमिलनाडु-पुद्दुचेरी तट ओर बढ़ने की संभावना है। उत्तर की ओर बढ़ते हुए, चक्रवाती तूफान आज सुबह तमिलनाडु-पुद्दुचेरी तट पर कम से कम 50 किलोमीटर और शाम को 25 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर केंद्रित रहेगा। वहीं चक्रवात की गति धीमी होने के कारण रेड अलर्ट की चेतावनी वापस ली जा सकती है। चेन्नई, चेंगलपेट, कांचीपुरम, डेल्टा क्षेत्रों और कुछ आंतरिक जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। श्रीलंका के लिए हवाई यातायात बहाल कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज उत्तर तटीय तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण तटीय तमिलनाडु, डेल्टा जि़लों और कारइक्‍काल क्षेत्र में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में नागपट्टनम जिले के कोडियाकराई में अधिकतम 32 सेंटीमीटर बारिश हुई, कारइक्‍काल में 19 सेंटीमीटर, मयिलादुथुराई और पड़ोसी डेल्टा क्षेत्र में 10 से 15 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। तूफान की चेतावनी संकेत संख्या पांच को कुड्डालोर, नागपट्टनम, पुद्दुचेरी और कारइक्‍काल बंदरगाहों पर फहराया गया है। सिग्नल, संख्या चार को चेन्नई, एन्नोर, कट्टुपल्ली, पंबन और थूथुकुडी बंदरगाहों पर फहराया गया है। आपात स्थिति में कार्रवाई के लिए 14 आपदा प्रतिक्रिया दल तैयार किए गए हैं। एनडीआरएफ की दस अतिरिक्त टीमों को पुणे और वडोदरा से चेन्नई हवाई मार्ग द्वारा भेजा गया है। चक्रवात दित्वा के कारण हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है।

Editor

Recent Posts

ODI क्रिकेट मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया

तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्‍टइंडीज को आठ विकेट से…

6 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्यमंत्री योगी ने राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

6 घंटे ago

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…

6 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-(SIR) के कार्यक्रम में संशोधन किया

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…

6 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत जीवनरक्षक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…

7 घंटे ago

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…

7 घंटे ago