चक्रवात दित्वा ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है। आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया है कि चक्रवात से अब तक 159 लोगों की मौत हो चुकी है और 203 लोग लापता बताए गए हैं। भारत श्रीलंका को मानवीय सहायता प्रदान कर रहा है।
साइक्लोन दित्वा से प्रभावित श्रीलंका, बाढ़ और लैंड स्लाइड से जूझ रहा है। ऐसे में भारत ने श्रीलंका में अपने ऑपरेशन सागर बंधु को काफी बढ़ा दिया है। कल भारतीय वायु सेना के दो विमान 21 टन राहत सामग्री और 80 एन.डी.आर.एफ. के जवान लेकर आए, जिन्हें पुत्तलम और बदुल्ला में तैनात किया गया है, जो सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से हैं। आई.एन.एस. विक्रांत से कल दो चेतक हैलीकॉप्टर श्रीलंकाई एयरफॉर्स की टीमों के साथ सर्च एण्ड रेस्क्यू मिशन में शामिल हो गए और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए कई उड़ानें पूरी की हैं। इस मुश्किल समय में भारत की तरफ से मदद का हाथ एकजुटता और दया पर बने पार्टनरशिप को दिखाता है।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…