भारत

चक्रवाती तूफान फेंजल के आज दोपहर बाद तट से टकराने की संभावना; पुडुचेरी और तमिलनाडु में हाई अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाडी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान फेंजल के आज दोपहर बाद उत्‍तरी तमिलनाडु के तट को पार करने और पुडुचेरी के पास कराईकल तथा महाबलीपुरम तट से टकराने की संभावना है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की गति बढ़कर 90 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

तूफान कल आधी रात नागापटण्णम से 230 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व और चेन्‍नई से 210 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव कल चक्रवाती तूफान में बदल गया है।

तूफान संभावित क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। तूफान की आशंका के मद्देनजर पुद्दुचेरी प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर है। पूरे केंद्र शासित प्रदेश में व्यापक आपदाप्रबंधन उपाय किए गए हैं। स्‍थानीय प्रशासन ने लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। सभी समुद्र तट और पर्यटन स्‍थल आज बंद रहेंगे। चक्रवात से जुड़ी समस्‍याओं के लिए लोग टोल-फ्री हेल्‍पलाइन नम्‍बर 1 1 2 और 1 0 7 7 पर सम्‍पर्क कर सकते हैं या मोबाइल नम्‍बर 9 4 8 8 9 8 1 0 7 0 पर व्‍हाट्एप के जरिए संदेश भेज सकते हैं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षा के लिए राहत शिविरिों में जाने की सलाह दी गई है। मत्‍स्‍य पालन विभाग ने पुद्दुचेरी और कराइकल में मछुआरों से अपनी नौकाओं और उपकरणों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाने की अपील की है। तमिलनाडु में दोपहर बाद पूर्वी तट रोड और पुराने महाबलीपुरम रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेंगी। राज्‍य सरकार ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

Editor

Recent Posts

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय मूल की मादा चीता ने जंगल में चार शावकों को जन्म दिया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज भारत के चीता संरक्षण…

6 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद बिन अब्दुल्ला अल कासबी के साथ वर्चुअल कॉल पर बातचीत की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद…

8 घंटे ago

दिल्ली में पंजीकृत तीस लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों पर 2030 तक पथकर और पंजीकरण शुल्‍क नहीं देना होगा

दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की; 200वीं जयंती समारोहों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

12 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

13 घंटे ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

14 घंटे ago