मौसम विभाग ने बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में फेंगल चक्रवात आने की आशंका व्यक्त की है। अगले दो दिनों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में अत्याधिक बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में 2 दिसंबर तक बारिश जारी रहेगी। चेन्नई, कुड्डालोर और नागापट्टिनम बंदरगाहों पर तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर बना दबाव अगले 12 घंटों के दौरान गहरे दबाव में बदल सकता है। इसके दो दिनों में श्रीलंका और तमिलनाडु के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। दबाव के कारण 29 नवंबर तक तेज से बहुत तेज वर्षा की संभावना है।
तमिलनाडु के तटीय इलाकों में बहुत अधिक वर्षा का अनुमान है। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से तेज वर्षा की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। चेन्नई और उसके आसपास हल्की से मध्यम बारिश हुई। नागापट्टिनम और कुड्डालोर में आज सुबह से लगातार वर्षा हो रही है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…