भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – संविधान देश की हर अपेक्षा और जरूरत पर खरा उतरा है और नागरिकों के लिए मार्गदर्शक का काम करता है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की सुरक्षा को चुनौती देने वाले किसी भी आतंकी संगठन को मुंहतोड़ जवाब देने के भारत के संकल्प पर बल दिया है। वे आज नई दिल्‍ली सर्वोच्‍च न्‍यायालय में संविधान दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज जब लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व को मना रहा है, उसी दिन मुंबई में हुए आतंकी हमले की बरसी भी है।

उन्होंने इस हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि संविधान देश की हर अपेक्षा और जरूरत पर खरा उतरा है और नागरिकों के लिए मार्गदर्शक का काम करता है। उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों में जब भी चुनौतियां आई हैं, संविधान ने उनके समाधान के लिए सही रास्ता दिखाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दौरान आपातकाल जैसा समय भी आया और संविधान ने इस चुनौती का भी सामना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संविधान की ताकत के कारण ही इसे जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह से लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि देश परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है और भारत का संविधान हमें आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश अपने नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले वरिष्ठ नागरिकों को अपनी पेंशन प्राप्त करने के लिए अपने जीवित होने का प्रमाण देने के लिए बैंकों में जाना पड़ता था। लेकिन अब वे अपने घर बैठे ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस पहल से लगभग डेढ़ करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को लाभ हुआ है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने भारतीय न्यायपालिका की वार्षिक रिपोर्ट 2023-24 भी जारी की।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

5 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

5 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

5 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

5 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

5 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

19 घंटे ago