तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और उससे सटी पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर से गुजर रहा चक्रवाती तूफान अर्णब गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसके आज और कमजोर होकर गहरे दबाव में बदलने और शाम तक निम्न दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल तट के पास ना जाने की सलाह दी है।
विभाग ने बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के लिए आज तेज़ बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। तटीय आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल, सिक्किम तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह में तेज़ बारिश हो सकती है।
हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में आज तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, झारखंड, तेलंगाना, रायलसीमा और विदर्भ तथा उत्तर पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी आज इसी तरह के मौसम की संभावना है। वही आज सुबह राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश हुई है।
अमरीकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी निर्धारित ब्याज दर को 3.7-5 प्रतिशत से 4…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में सक्रिय शासन और योजनाओं…
सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 22 लाख करोड़ रुपये…
रसायन और उर्वरक मंत्रालय और औषधि विभाग, के अधीन राष्ट्रीय औषधीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए)…
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन…
पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय पाक कला संस्थान ने आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन…