प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में सक्रिय शासन और योजनाओं के समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए प्रमुख मंच- प्रगति की 54वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री ने 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रेलवे, एकता मॉल और ड्रग पार्क से जुड़ी अवसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा की। इन परियोजनाओं की लागत 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक है।
प्रधानमंत्री ने संबंधित मंत्रालयों और राज्य सरकारों से परियोजनाओं में आने वाली बाधाओं को मिशन मोड में दूर करने का निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री ने मुख्य सचिवों से हर महीने जिलाधिकारियों के साथ सरकारी योजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंच सके। उन्होंने कहा कि सरकारी खर्च का असली उद्देश्य लोगों के जीवन में सुधार लाना होना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम एकता मॉल में स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलना चाहिए। इससे कारीगरों की आजीविका बेहतर होगी और उनके कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने मुख्य सचिवों से इन मॉल के काम की नियमित समीक्षा करने और इन्हें समय पर पूरा करने को कहा।
आंध्र प्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री ने दवाओं में इस्तेमाल होने वाले जरूरी कच्चे माल का देश में उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। इससे देश आत्मनिर्भर बनेगा।
आकांक्षी जिला और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नियमित निगरानी और विभागों के बीच बेहतर तालमेल से पिछड़े क्षेत्रों का विकास तेजी से हो सकता है। उन्होंने बताया कि लगातार प्रयासों से करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं।
प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की समीक्षा करते हुए देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों को मेट्रो और परिवहन के अन्य साधनों से जोड़ा जाना चाहिए, ताकि यात्रियों को आने-जाने में आसानी हो।
अमरीकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी निर्धारित ब्याज दर को 3.7-5 प्रतिशत से 4…
तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और उससे सटी पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर से गुजर…
सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 22 लाख करोड़ रुपये…
रसायन और उर्वरक मंत्रालय और औषधि विभाग, के अधीन राष्ट्रीय औषधीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए)…
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन…
पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय पाक कला संस्थान ने आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन…