भारत

चक्रवाती तूफान फेंगल के कल सुबह महाबलीपुरम और पुद्दुचेरी के बीच से गुजरने की संभावना: मौसम विभाग

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहरे दबाव का क्षेत्र कल आधी रात के बाद से तमिलनाडु में नागपत्तिनम से 330 किलोमीटर पूर्व में केंद्रित है। यह तूफान नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान फेंगल के कल सुबह महाबलीपुरम और पुद्दुचेरी के बीच से गुजरने की संभावना है। राज्य के तटीय जिलों में अगले 24 घंटों तक तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिसे देखते हुए आज सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखे गए हैं। आज और कल तटों के पास तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।

चेन्नई कुड्डालोर और नागपट्टिनम सहित नौ बंदरगाहों पर तूफान से खतरे की तीसरे स्तर की चेतावनी प्रदर्शित की गई है। कुछ इलाकों में समुद्र में उथल-पुथल और 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मछुआरों को 2 दिसंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और तटरक्षक बल को सतर्क कर दिया गया है। वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

5 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

5 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

5 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

7 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

7 घंटे ago