भारत

चक्रवाती तूफान रेमल कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदला, मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के बाद पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट

भीषण चक्रवाती तूफान रेमल कमजोर पडकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और धीरे-धीरे उत्तर और उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। आज सुबह यह चक्रवाती तूफान में बदल गया है और बांग्लादेश के मंगला से करीब 24 किलोमीटर दूर केंद्रित था। इसका केंद्र कोलकाता से 90 किलोमीटर पूर्व दिशा में स्थित है तथा अब यह असम और मेघालय की ओर बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि पश्चिम बंगाल में मौसम अब सामान्य होता जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य के पूर्वी जिलों में कहीं तेज और कहीं बहुत तेज बारिश हो सकती है। आज अत्यधिक वर्षा का कोई पूर्वानुमान नहीं है।

वेस्‍ट बंगाल में आज भी हेवी टू वेरी हेवी रेन फॉल हो सकता है। और कल से क्लियर हो जाएगा वेस्‍ट बंगाल स्‍पेशल अगेन्‍स्‍ट टू वेस्‍ट बंगाल और असम, मेघालय एरिया में अभी बारिश बढ रहा है। अभी असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा एरिया के लिए हम रेड कलर वॉर्निंग दिए हैं। जहां हेवी टू वेरी हेवी रेनफॉल और एक्‍सट्रीमली हेवी रेनफॉल एक्‍सपेक्‍ट कर रहे हैं यानि 20 सेंटीमीटर से ज्‍यादा बारिश होने की संभावना है।

चक्रवात रेमल पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल – एनडीआरएफ के डीआइजी मोहसिन शाहिदी ने कहा है कि मौसम विभाग से मौजूदा जानकारी के अनुसार भीषण चक्रवाती तूफान की तीव्रता अब कम हो गई है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हवा की गति जो पहले लगभग 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी, वह घटकर अब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। मोहसिन शाहिदी ने कहा, यह एक बड़ी राहत है और उम्मीद है कि आज शाम तक स्थिति और बेहतर हो जाएगी।

इस बीच मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के बाद पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

दक्षिण और उत्‍तर चौबीस परगना के तटीय क्षेत्र तथा सुन्‍दरबन क्षेत्र में बारिश हो रही है और 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघण्‍टा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कोलकाता, हावडा, हुगली चौबीस परगना और नादिया में बारिश हो रही है और कम गति से हवाएं चल रही है। सुन्‍दरबन के इलाकों में जल भराव हो गया है और पानी बंगाल की खाडी में जा रहा है। दूसरी ओर दक्षिण खण्‍ड और बारासात-हसनाबाद लाइन पर सियालदह की रेल सेवाएं बहाल कर दी गयी है।‍ वहीं हावडा सम्‍भाग की हावडा-अमता रेल लाइन की सेवाएं रद्द कर दी गयी है। हाल में, दक्षिणेश्वर और गिरिशपार्क के बीच छोटी मैट्रो रेल सेवा संचालित की जा रही है। कोलकाता और दक्षिण तथा उत्‍तरी चौबीस परगना जिलो में कई पेड उखड गये है और लगातार बारिश के कारण सडको पर जल भराव हो गया है। कोलकाता, बशीरहाट और डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के लिए होने वाला अंतिम चरण का चुनाव प्रचार भी प्रभावित हुआ है।

Editor

Recent Posts

RBI ने पॉलिसी रेपो रेट को 5.25% पर बिना किसी बदलाव के रखने और न्यूट्रल रुख बनाए रखने का फैसला किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने पॉलिसी रेपो रेट को 5.25% पर…

21 मिनट ago

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। रिज़र्व बैंक के गवर्नर…

2 घंटे ago

अमरीका और ईरान दो सप्ताह के लिए युद्धविराम और होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन पर हुए सहमत

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों…

2 घंटे ago

योग महोत्सव-2026 के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के लिए 75 दिनों की उलटी गिनती शुरू

आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) ने आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले…

15 घंटे ago

हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना मालदीव की राजधानी माले तट पहुंचा

हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना…

16 घंटे ago

दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों का ‘जहां है, जैसा है’ के आधार पर नियमितीकरण

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस…

17 घंटे ago