भारत

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्यमंत्री योगी ने राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। खराब मौसम को देखते हुए कई जिलों में स्‍कूल-कॉलेज बंद करने के‍ निर्देश दिए गए हैं।

सीतापुर में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं, इसके बाद लखीमपुर खेरी, बहराइच, बलरामपुर, अयोध्या और गोरखपुर में भी लोगों की मौतें हुई हैं। लगभग एक हजार बीस घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घाघरा और राप्ती नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हालात को देखते हुए, अधिकारियों को प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग ने आज राज्य के पूर्वी और पश्चिमी जिलों के कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

Editor

Recent Posts

ODI क्रिकेट मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया

तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्‍टइंडीज को आठ विकेट से…

12 मिनट ago

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…

31 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-(SIR) के कार्यक्रम में संशोधन किया

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…

44 मिनट ago

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत जीवनरक्षक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…

1 घंटा ago

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…

1 घंटा ago

एनएमडीसी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के नगरनार में अपने 2 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) पेलेट संयंत्र को शुरू किया

एनएमडीसी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के नगरनार में अपने 2 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) पेलेट…

1 घंटा ago