खेल

ODI क्रिकेट मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया

तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्‍टइंडीज को आठ विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में एक-शून्‍य की बढत बना ली है। 296 रन के लक्ष्‍य के जवाब में भारत ने 41 ओवर और चार गेंद में दो विकेट खोकर 300 रन बनाकर जीत हासिल की। विराट कोहली ने नाबाद 139 रन और कप्तान शुभमण गिल ने 110 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह विराट का एक दिवसीय क्रिकेट में 55वां शतक है। इसके साथ ही वह, सचिन तेंदुलकर के बाद एकदिवसीय क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए और उन्‍हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Editor

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्यमंत्री योगी ने राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

23 मिनट ago

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…

38 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-(SIR) के कार्यक्रम में संशोधन किया

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…

50 मिनट ago

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत जीवनरक्षक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…

1 घंटा ago

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…

1 घंटा ago

एनएमडीसी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के नगरनार में अपने 2 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) पेलेट संयंत्र को शुरू किया

एनएमडीसी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के नगरनार में अपने 2 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) पेलेट…

2 घंटे ago