भारत

DARPG के सचिव वी. श्रीनिवास 28 से 30 अप्रैल तक बांग्लादेश में विभाग के 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के सचिव वी. श्रीनिवास 28 से 30 अप्रैल, 2024 तक बांग्लादेश में विभाग के 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य साल 2024-2029 की अवधि के लिए सुशासन के लिए राष्ट्रीय केंद्र (एनसीजीजी) – भारत और बांग्लादेश के लोक प्रशासन मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) के नवीनीकरण के संबंध में द्विपक्षीय चर्चा करना है। यह यात्रा बांग्लादेश के लोक प्रशासन मंत्रालय के निमंत्रण पर की जा रही है। इसमें बांग्लादेश के लोक सेवकों के लिए क्षेत्रीय प्रशासन में मध्य-करियर क्षमता निर्माण कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

सुशासन के लिए राष्ट्रीय केंद्र (एनसीजीजी) और बांग्लादेश के लोक प्रशासन मंत्रालय ने साल 2014 से बांग्लादेश के लोक सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए द्विपक्षीय सहभागिता की थी। इसके तहत अब तक 71 क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसके अलावा साल 2014 से 2600 बांग्लादेश लोक सेवकों ने सुशासन के लिए राष्ट्रीय केंद्र का दौरा किया है। बांग्लादेश सरकार ने इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की उपयोगिता पर जोर दिया है और सुशासन के लिए राष्ट्रीय केंद्र (एनसीजीजी) और बांग्लादेश लोक प्रशासन मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) के नवीनीकरण में अपनी रुचि व्यक्त की है। मौजूदा समझौता ज्ञापन की अवधि साल 2025 में समाप्त हो जाएगी। वहीं, इसके नवीनीकरण के बाद अगले 5 वर्षों के लिए ये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।

डीएआरपीजी के सचिव वी. श्रीनिवास इस तीन दिवसीय यात्रा के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इनमें बांग्लादेश के लोक प्रशासन मंत्री, लोक प्रशासन मंत्रालय के वरिष्ठ सचिव, लोक सेवा प्रशासन अकादमी के महानिदेशक, लोक प्रशासन प्रशिक्षण केंद्र के महानिदेशक, प्रधानमंत्री कार्यालय में शासन नवाचार इकाई के महानिदेशक और लोक प्रशासन मंत्रालय के करियर नियोजन व प्रशिक्षण शाखा के अतिरिक्त सचिव के साथ बैठकें शामिल हैं। इसके अलावा डीएआरपीजी के सचिव वी. श्रीनिवास विधि व प्रशासन पाठ्यक्रम के प्रतिभागियों और बांग्लादेश लोक सेवा प्रशासन अकादमी के शिक्षकों को “सार्वजनिक सेवा वितरण को बढ़ाने के लिए स्मार्ट गवर्नेंस (शासन) के संस्थागतकरण” विषय पर संबोधित करेंगे। वहीं, भारतीय प्रतिनिधिमंडल एनसीजीजी कार्यक्रमों के पूर्व छात्रों के साथ बातचीत करने के साथ नारायणगंज जिले में आश्रय परियोजना का दौरा भी करेगा।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

4 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

4 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

4 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

4 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

4 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

4 घंटे ago