भारत

असम बाढ़ में मृतकों की संख्‍या 14 हुई, पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर गुवाहाटी, ग्वालपारा और धुबरी में बढ़ रहा है। वहीं, कोपिली, बराक, धनसिरी, बुरहीदिहिंग, गौरांग और कुशियारा नदियों का जल स्तर भी कई स्थानों पर बढ़ रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 3 लोगों की मौत से बाढ़ से मरने वालों की संख्या 14 पहुंच गई है। कछार में दो और नागांव ज़िले में एक व्यक्ति की जान गई है। कछार ज़िले में एक व्यक्ति और एक बच्चा लापता है।

असम में बाढ़ के कारण 13 जिलों के 564 गांवों के 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं और राज्य भर में 8000 हेक्टेयर से अधिक फसल क्षेत्र क्षतिग्रस्त हो गया है। राज्य सरकार ने बाढ प्रभावित जिलों में 193 राहत शिविर और 82 राहत वितरण केंद्र खोले हैं और बचाव और राहत के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी तैनात किया गया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान 3 लोगों की जान चली गई है। कई जिलों में बाढ़ के पानी से 103 सड़कें, तटबंध और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। न्यू हाफलोंग-चंद्रनाथपुर खंड के बीच ट्रैक की क्षति को देखते हुए, एनएफ रेलवे ने इस रूट पर ट्रेनों को रद्द और आंशिक रूप से रद्द किया गया है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

9 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

9 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

10 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

10 घंटे ago