आज का अखबार हिंदी 3 जून 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में सत्‍तारूढ पार्टियों के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत को सभी अखबारों ने प्रमुखता से दिया है। नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है- अरुणाचल में बीजेपी की हैट्रिक, सिक्किम में एस के एम की रिकॉर्ड जीत। लोकसभा चुनावों की कल होने वाली मतगणना पर राष्‍ट्रीय सहारा की सुर्खी है- कल खुलेगा ई वी एम का पिटारा, पता चलेगा जनता ने किस पर किया भरोसा। राजस्‍थान पत्रिका ने एग्जिट पोल के जारी होने के बाद पार्टियों के गुणा-भाग में जुटने को पहली खबर बनाते हुए लिखा है- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इन आंकडों से दूर, सरकारी काम-काज में जुट गए हैं।

प्रधानमंत्री का यह कहना कि आग लगने की घटना रोकने और लू से बचाव के उपाय करें अधिकारी हिन्‍दुस्‍तान में प्रमुखता से है। अमर उजाला ने लिखा है- सात बैठकों के साथ एक्‍शन में मोदी- भीषण गर्मी और चक्रवात रेमल से प्रभावित हुए लोगों को हर संभव मदद के निर्देश दिए।

राजधानी दिल्‍ली सहित उत्‍तर भारत में जारी भीषण गर्मी पर अखबारों ने दिल्‍ली हाईकोर्ट की इस चिंता को दिया है- वो दिन दूर नहीं जब दिल्‍ली रेगिस्‍तान बन जाएगी। अमर उजाला ने चिंताजनक शीर्षक से लिखा है- जंगली जानवरों की भी नींद उडा रहा है बढता तापमान। पत्र के अनुसार अच्‍छी नींद न आने से जानवरों के व्‍यवहार में आता है परिवर्तन। दैनिक जागरण को लगता है- दिल्‍ली में जून के अंत तक आ सकता है मॉनसून।

अमरनाथ यात्रा में रिकॉर्ड दस लाख लोगों के पहुंचने की संभावना को दैनिक भास्‍कर ने पहली खबर बनाते हुए लिखा है- दोगुनी तैयारी, चार धाम यात्रा में उमडी बेहिसाब भीड से अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने लिया सबक। श्री माता वैष्‍णो देवी के कटरा आधार शिविर यात्रा मार्ग सहित पूरा क्षेत्र अब तम्‍बाकू मुक्‍त होने की जानकारी हरिभूमि में है।

26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलम्पिक के लिए फ्रांस में तैयारी पर दैनिक भास्‍कर ने लिखा है- सबसे बडे रेस्‍ट्रॉं में तीन विशेष शेफ की निगरानी में बनेगे पांच सौ तरह के व्‍यंजन, लेकिन फ्रेंच फ्राइस नहीं मिलेंगे। पत्र लिखता है- फ्रांस अनोखी पारंपरिक पाक कला के लिए प्रसिद्ध है।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

11 मिनट ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

16 मिनट ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

17 मिनट ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

19 मिनट ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

24 मिनट ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

27 मिनट ago