केरल के वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर एक सौ 35 हो गई है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में एक सौ 86 लोगों का इलाज चल रहा है। लगभग दो सौ लोग लापता हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि सेना के तीनों अंगों, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल- और अन्य एजेंसियां, संयुक्त रूप से बचाव और राहत कार्यो में जुटी हुई हैं।
वायनाड के चूरलमाला और मुंदकई में हुए इस हादसे में तबाही मच गई है। सशस्त्र बलों, एनडीआरएफ की टीमों और राज्य बलों के तहत बचाव अभियान ने कल रात तक 400 से अधिक लोगों को बचाया है। 186 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बचावकर्मी वायुसेना के पहुंचने के बाद ही मुंदकई क्षेत्र में पहुंच पाए क्योंकि यह क्षेत्र मुख्य भूमि से कटा हुआ था। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि लगभग 200 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बचाव अभियान आज सुबह फिर से शुरू हुआ। बारिश जारी रहने के कारण राज्य में 118 राहत शिविर खोले गए हैं जिनमें 5000 से अधिक बचाए गए लोग रह रहे हैं। विभिन्न राज्य मंत्री आपदा स्थल पर बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। आपदा के कारण घोषित राज्य शोक आज भी केरल में जारी रहेगा।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…
ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…
बांग्लादेश में मतगणना जारी है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी 13वें राष्ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…
भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…
भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…