खेल

भारत ने श्रीलंका को तीसरे और अंतिम T20 मैच में हराकर श्रृंखला 3-0 से जीती

भारत ने श्रीलंका से तीन मैचों की ट्वेन्‍टी-ट्वेन्‍टी क्रिकेट श्रंखला तीन-शून्य से जीत ली है। पल्‍लेकेले में कल तीसरे और अंतिम मैच में भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हरा दिया।

पहले दो मैच आसानी से जीत लेने के बाद, भारत तीसरे मैच में आत्मविश्वास के साथ था, जबकि श्रीलंका को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने मुश्किल पिच पर 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए।

138 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, श्रीलंकाई टीम आखिरी ओवरों में लड़खड़ा गई जब भारतीय स्पिनरों ने उसे 8 विकेट पर 137 रन पर ही रोक दिया। और मैच सुपर ओवर में चला गया। जहां सुपरओवर में जीत के लिए केवल 3 रन की जरूरत थी। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई और तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप सुनिश्चित किया।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरसु’ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा

पश्चिम-मध्य और उससे सटी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरसु’…

2 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में हुई मृत्यु पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में हुई मृत्यु पर शोक…

9 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 नवंबर, 2026 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…

10 मिनट ago

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय आयोग के अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कीं

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय आयोग के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा महानिदेशालय…

7 घंटे ago