भारत

केरल के वायनाड में भूस्‍खलन में मृतकों की संख्‍या 250 से अधिक हुई

केरल के, वायनाड में भारी भूस्खलन के कारण मृतकों की संख्या 2 सौ 50 से अधिक हो गई है। भारतीय सेना ने बताया है कि कल प्रभावित क्षेत्रों से एक सौ उनासी लोगों को सुरक्षित निकाला गया। अट्टमाला, मुंडक्कई और चूरलमाला में राहत टुकड़ियां तलाशी अभियान में लगी हैं। एक रिपोर्ट…

सशस्‍त्र बलों ने आज सुबह वायनाड के चूरलमाला में एक सहायक नदी पर बेली ब्रिज का निर्माण फिर से शुरू किया है। यह पुल मुंडक्‍कई और अट्टामाला के भूस्‍खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही और भारी मशीनरी के परिवहन के लिए महत्‍वपूर्ण है। इसका आज दोपहर तक पूरा होने की उम्‍मीद है। बचाव दलों ने डॉग स्‍क्‍वॉड की मदद से जीवित बचे लोगों और मृतकों की तलाश शुरू कर दी है।

बेली ब्रिज के पूरा होने के बाद अधिक लोगों और मशीनरी के आने से मलबा हटाने में तेजी आने की उम्‍मीद है। अधिकारियों ने चालियार नदी की सहायक नदियों और आसपास के वन क्षेत्रों में और शवों की तलाश तेज करने का फैसला किया है। वहीं मलप्‍पुरम जिले में चालियार से बरामद शवों को रिश्‍तेदारों द्वारा पहचान के लिए वायनाड ले जाया जाएगा।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

50 मिनट ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

1 घंटा ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

1 घंटा ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

13 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

13 घंटे ago