भारत

उत्तराखंड में तेज वर्षा के कारण विभिन्‍न घटनाओं में छह लोगों की मृत्‍यु हो गई, राज्‍य के पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, जलभराव

उत्तराखंड में तेज वर्षा के कारण विभिन्‍न घटनाओं में छह लोगों की मृत्‍यु हो गई। राज्‍य के पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, जलभराव हो रहा है और प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। टिहरी जिले के भिलंगना खंड में चट्टाने खिसकने से तीन व्‍यक्तियों और रूड़की में छत गिरने की घटना में दो बच्चों की मौत हो गई।

देहरादून के रायपुर क्षेत्र में वर्षा से जुडी घटना में एक व्‍यक्‍त‍ि की मौत हो गई और एक अन्‍य उफनते नाले में बह गया। केदारनाथ यात्रा मार्ग के भीमभाली क्षेत्र में 25 मीटर हिस्सा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर 200 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए, हरिद्वार और ऋषिकेश केंद्रों पर चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण निलंबित रहेंगा।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

1 घंटा ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

1 घंटा ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

1 घंटा ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

13 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

14 घंटे ago