बिज़नेस

घरेलू कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्रों और गैर-विनियमित क्षेत्र में अप्रैल से सितंबर 2024 के दौरान कोयला आयात में गिरावट

गैर-विनियमित क्षेत्रों (एनआरएस) द्वारा अप्रैल से सितंबर, 2024 की अवधि में किया गया कोयला निर्यात 9.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.28 मिलियन टन रहा, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 70.18 मिलियन टन था। घरेलू कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्रों (मिश्रण के लिए) द्वारा अप्रैल-सितंबर 2024 में किया गया कोयला आयात 8.59 प्रतिशत गिरावट के साथ 9.79 मिलियन टन रहा, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 10.71 मिलियन टन था। यह इन क्षेत्रों के लिए घरेलू कोयला आपूर्ति पर बढ़ती निर्भरता को दर्शाता है, मगर इस्पात उद्योग के लिए आवश्यक कोकिंग कोयले तथा आयातित कोयला-आधारित (आईसीबी) बिजली संयंत्रों के लिए कोयले के आयात में वृद्धि हुई है, जिनकी मांग को घरेलू कोयले से प्रतिस्थापित नहीं किया जा सकता है।

अप्रैल-सितंबर 2024 के दौरान कुल कोयला आयात 1.36 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 129.52 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 127.78 मिलियन टन रहा।

अप्रैल-सितंबर 2024-25 के दौरान कुल आयातित कोयला का मूल्य 1,38,763.50 करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 1,52,392.23 करोड़ रुपये से कम है। इसके परिणामस्वरूप 13,628.73 करोड़ रुपये की भारी बचत हुई है, जो कोयला खरीद के लिए अधिक लागत प्रभावी दृष्टिकोण को प्रदर्शित करता है।

कोयला मंत्रालय घरेलू उत्पादन में तेजी लाकर और सामग्री को सुव्यवस्थित कर, आयातित कोयले पर निर्भरता कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही, बिजली और इस्पात जैसे महत्वपूर्ण उद्योगों की मांग को गैर-प्रतिस्थापन योग्य कोयले के आयात से बनाए रखा जाता है।

मंत्रालय आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण की ओर बढ़ते हुए ऊर्जा सुरक्षा और लागत दक्षता सुनिश्चित कर अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है। देश जिस प्रकार प्रगति कर रहा है, उसे देखते हुए ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक दक्षता के प्रति प्रतिबद्धता सर्वोपरि बनी हुई है।

Editor

Recent Posts

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को किया खारिज

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने ईरान के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है,…

2 घंटे ago

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने CSIR-NIScPR द्वारा प्रकाशित पांच भारतीय भाषाओं में लोकप्रिय विज्ञान पत्रिकाओं का शुभारंभ किया

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के 85वें स्थापना दिवस के अवसर पर, विज्ञान एवं…

2 घंटे ago

भारत ने खाड़ी, लाल सागर और काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर बार-बार होने वाले हमलों पर चिंता व्‍यक्‍त की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ‘जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर मित्र समूह‘ की…

8 घंटे ago

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कई जिलों में मूसलाधार वर्षा का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया

उत्तराखंड में आज और कल कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग…

8 घंटे ago

छत्‍तीसगढ़ में पिछले दो दिन से लगातार वर्षा के कारण राज्‍य के सभी स्‍कूल आज बंद

छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिन से लगातार हो रही वर्षा के कारण राज्य के सभी…

8 घंटे ago