Defence News

थल सेनाध्यक्ष (COAS) जनरल उपेन्द्र द्विवेदी नेपाल की यात्रा पर रवाना हुए

थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल उपेन्द्र द्विवेदी 20 से 24 नवंबर, 2024 तक नेपाल की यात्रा पर रवाना हुए। यह यात्रा भारत और नेपाल के बीच घनिष्ठ रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

20 नवंबर 2024 को जनरल उपेन्द्र द्विवेदी नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव के साथ चर्चा करेंगे तत्पश्चात शशि भवन में नेपाली सेना के थल सेनाध्यक्ष जनरल अशोक राज सिगडेल के साथ अनौपचारिक चर्चा में शामिल होंगे।

21 नवंबर, 2024 को भारत के थल सेनाध्यक्ष को नेपाली सेना मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा, जिसके बाद नेपाली सेनाध्यक्ष के साथ बातचीत होगी। जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को सामान्य हित के मुद्दों पर नेपाली सेना के महानिदेशक सैन्य संचालन (डीजीएमओ) द्वारा भी जानकारी दी जाएगी। उसके बाद वे राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास ‘शीतल निवास’ में अलंकरण समारोह में भाग लेंगे, जिसमें भारतीय सेना और नेपाली सेना के बीच अनूठी परंपरा के अनुसार, उन्हें नेपाल के माननीय राष्ट्रपति द्वारा नेपाली सेना के जनरल की मानद रैंक से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय सेनाध्यक्ष नेपाल के माननीय राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे और भारत और नेपाल के बीच रक्षा साझेदारी को और बढ़ावा देने के लिए बातचीत में शामिल होंगे। शाम को वह नेपाली सेनाध्यक्ष द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगे।

22 नवंबर, 2024 को, भारतीय सेनाध्यक्ष नेपाली सेना कमांड और स्टाफ कोर्स, शिवपुरी के छात्र अधिकारियों को संबोधित करेंगे। उसके बाद जनरल उपेन्द्र द्विवेदी नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रक्षा मंत्री मनबीर राय से मुलाकात करेंगे और आपसी हितों के मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

23 नवंबर, 2024 को, जनरल उपेंद्र द्विवेदी पोखरा में एक पूर्व सैनिक रैली में भाग लेंगे, जिसमें वे वीर नारियों और वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगे। रैली के दौरान वह नेपाल में बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय सेना से सेवानिवृत्त दिग्गजों से भी बातचीत करेंगे। सेनाध्यक्ष पश्चिमी डिवीजन मुख्यालय, नेपाली सेना का दौरा करेंगे और जनरल ऑफिसर कमांडिंग, पश्चिमी डिवीजन, नेपाली सेना की उपस्थिति में जानकारी दी जाएगी। शाम को नेपाल के सेनाध्यक्ष काठमांडू में गणमान्य व्यक्तियों के लिए भोज का आयोजन करेंगे। जनरल द्विवेदी 24 नवंबर 2024 को स्वदेश लौटेंगे।

जनरल उपेन्द्र द्विवेदी की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशने के अलावा भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग को भी मजबूत करना है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

6 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

6 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

6 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

8 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

8 घंटे ago