Categories: भारत

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज शाम दीपोत्सव मनाया जाएगा

अयोध्या में, दीपावली की पूर्व संध्या पर आज शाम भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार राम की पैड़ी सहित अयोध्या के 56 घाटों पर 26 लाख से अधिक दीए जलाकर गिनीज विश्व रिकार्ड में नाम दर्ज कराना चाहेगी। इस वर्ष सरयू तट पर इक्कीस सौ वेदाचार्य महाआरती में शामिल होंगे और श्लोक का उच्चारण करेंगे जो एक अन्य विश्व रिकार्ड बन सकता है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

अयोध्या में दीपोत्सव के तहत आज सुबह अध्यात्म, संस्कृति और परंपरा का अदभुत संगम देखने को मिला। साकेत महाविद्यालय से शुरू हुई शोभा यात्रा में रामायण के सातों अध्यायों पर आधारित झांकियां प्रदर्शित की गईं। शोभा यात्रा मार्ग पर विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शाम को राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर 26 लाख से ज़्यादा दीयों को प्रज्वलित किया जाएगा। अवध विश्वविद्यालय और उससे जुड़े कॉलेजों के 33 हज़ार स्वयंसेवकों ने दीयों में बाती और तेल डालना शुरू कर दिया है। गिनीज़ बुक की टीम गिनती की पुष्टि के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सभी को अयोध्या में आज होने वाले भव्य दीपोत्सव में शामिल होने का न्योता दिया है। दीपोत्सव में शाम को लेज़र और ड्रोन शो का भी आयोजन किया जाएगा। लगभग 1100 ‘स्वदेशी’ ड्रोन आकाश में रामायण के दृश्य प्रदर्शित करेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए पूरी अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

17 घंटे ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

17 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

17 घंटे ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

1 दिन ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

1 दिन ago