वायरल न्यूज़

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 19 अक्टूबर 2025

देशभर में कल धनतेरस पर बाज़ारों की रौनक लगभग सभी अखबारों में सचित्र है। इस अवसर पर एक लाख करोड़ रूपये से ज्यादा की खरीदारी को दैनिक जागरण ने बाजारों में धनवर्षा बताया है। पत्र कहता है त्यौहारी उत्साह में बाजारों मे उमडे़ लोग, स्वदेशी सामान की जमकर की खरीदारी। दैनिक भास्कर ने वित्त मंत्री के इस बयान को दिया है कि सरकार 54 जरूरी वस्‍तुओं की निगरानी कर रही है।

अयोध्या की तर्ज पर दिल्ली का कर्तव्य पथ एक लाख से ज़्यादा दीयों की रोशनी और लेज़र शो से जगमगाएगा नवभारत टाइम्स ने इसे सचित्र दिया है। लोकसत्य की सुर्खी है- कर्तव्य पथ पर दिखा आस्था और आधुनिकता का अद्धभुत संगम।

उधऱ, राजस्थान पत्रिका ने दीपोत्सव की सांस्कृतिक विविधता की जानकारी देते हुए लिखा है- सिर्फ दीपदान नहीं, फसलों की शादी और अग्निबाण से भी मनायी जाती है दिवाली। जनसत्ता के अनुसार, हरित पटाखों की बिक्री से बाज़ारों में बढ़ी रौनक। पत्र ने दुकानों के सामने लगी लंबी कतारो के चित्र भी दिए है। अमर उजाला ने आधुनिकता शीर्षक से लिखा हैं- रंगोली के आधुनिकता के बदलते मायने चावल के आटे से लेकर रंगो तक का सफर। पत्र के अनुसार रंगोली का इतिहास पांच हज़ार साल पुराना है जिसमें अब आधुनिकता का रूप दिखता है।

अब ब्रह्मोस की पहुंच में पाकिस्तान की एक-एक इंच जमीन। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के इस कथन को अमर उजाला प्रमुखता से देते हुए लिखा कि ब्रह्मोस का नाम सुनते ही मन में बनती है विश्वसनीयता की छवि‍।

हरियाली खो रहे हैं दुनिया के महासागर हिन्दुस्तान ने इसे खतरे में धरती बताते हुए इस शोध को दिया है कि अगर यही स्थिति जारी रही तो पृथ्वी अपनी कार्बन डाईऑक्साइड खो सकती है।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

1 मिनट ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

7 मिनट ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

9 मिनट ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

20 मिनट ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

28 मिनट ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

14 घंटे ago