आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप महिला क्रिकेट में, कल रात इंदौर में भारत को इंग्लैंड से चार रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के 289 रन के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 284 रन ही बना सकी। स्मृति मंधाना ने 88, हरमनप्रीत कौर ने 70 और दीप्ति शर्मा ने 50 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की हीथर नाइट को 109 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए अब न्यूज़ीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे। प्रतियोगिता में आज, श्रीलंका का सामना बांग्लादेश से होगा।
क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को चार…
मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के सोमवार सुबह…
प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक प्रोफेसर अशोक सेन को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लाइन मेडल…
सरकार ने हिमाचल प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर मेडिकल पाठ्यक्रम की 320 सीटें…
गृह मंत्रालय, सेना के सहयोग से 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 60…
देश के कृषि क्षेत्र में एक नए डिजिटल युग का सूत्रपात करते हुए केंद्र सरकार…