बिहार में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने का काम आज समाप्त हो जाएगा। कुल 243 सीटों में से 122 सीटों पर दूसरे चरण में 11 नवम्बर को वोट डाले जाएंगे। आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तिथि भी है। चुनाव के दौरान काले धन के उपयोग तथा शराब, मादक पदार्थ और अन्य अनुचित सामग्रियों पर रोक लगाने के लिए राज्य की आर्थिक खुफिया इकाई सक्रिय हो गई है।
विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के गश्ती दल और सर्विलांस टीम ने बड़े पैमाने पर शराब, मादक पदार्थ और मतदाताओं को मुफ्त में बांटी जाने वाली सामग्रियों को जब्त किया है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के गश्ती दलों और सर्विलांस टीम की ओर से आचार संहिता लागू होने के बाद अबतक 23 करोड़ 41 लाख से अधिक मूल्य की शराब जब्त की गयी है जबकि लगभग 17 करोड़ के ड्रग्स और नशीले पदार्थ भी पकड़े गए हैं। वहीं, चार करोड़ 19 लाख रुपए से अधिक की नकदी भी जब्त की गयी है। विधानसभा चुनाव को लेकर नियुक्त किए गए प्रेक्क्षकों ने पटना सहित अन्य जिलों में प्रत्याशियों को चुनावी खर्च के बारे में जागरूक करने के लिए कल बैठक बुलाई है।
सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…
प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…