भारत

रक्षा मंत्री ने भारतीय रक्षा उद्योग द्वारा रक्षा मंत्रालय के प्रूफ रेंज, फील्ड फायरिंग रेंज और परीक्षण सुविधाओं के उपयोग हेतु संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय रक्षा उद्योग द्वारा रक्षा मंत्रालय के प्रूफ रेंज, फील्ड फायरिंग रेंज और परीक्षण सुविधाओं के उपयोग हेतु संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को मंजूरी दी है। संशोधित एसओपी में रक्षा मंत्रालय के प्रूफ रेंज और प्रयोगशाला परीक्षण सुविधाओं के आवंटन और उपयोग के लिए विस्तृत और सरलीकृत प्रक्रिया के साथ-साथ आवश्यक प्रारूप भी दिए गए हैं।

संशोधित एसओपी की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

  • रक्षा मंत्रालय की ‘रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता’ को बढ़ावा देने के लिए आईडीईएक्स, टीडीएफ, मेक और अन्य विकासात्मक परियोजनाओं के लिए प्रूफ/परीक्षण शुल्क माफ कर दिए गए हैं।
  • एसओपी में डीआरडीओ, सरकारी गुणवत्ता आश्वासन एजेंसियों और तीनों सेवाओं के पास उपलब्ध प्रूफ रेंज, फील्ड फायरिंग रेंज और प्रयोगशाला परीक्षण सुविधाओं की सूची दी गई है, जिनका उपयोग भारतीय रक्षा उद्योग द्वारा किया जा सकता है।
  • जहां भी लागू हो, प्रमाण/परीक्षण शुल्क की गणना और भुगतान की प्रक्रिया को एसओपी में शामिल कर लिया गया है, जिससे उद्योग के लिए दस्तावेज़ीकरण और प्रक्रिया सरल हो गई है।
  • स्वदेशी रक्षा उद्योग द्वारा सामना किए जाने वाले मुद्दों के त्वरित समाधान के माध्यम से व्यापारिक गतिविधियों को आसान करने के लिए मौजूदा एसओपी में मध्यस्थता के प्रावधान को एक सरल और उद्योग-अनुकूल सुलह समझौता खंड से प्रतिस्थापित किया गया है।
  • सरकार द्वारा प्रायोजित विकासात्मक परियोजनाओं, जिनमें आईडेक्स, टीडीएफ, मेक और रक्षा मंत्रालय की अन्य विकासात्मक परियोजनाएं शामिल हैं, साथ ही स्वदेशी रक्षा उद्योग की स्वयं की पहल के तहत शुरू की गई विकासात्मक परियोजनाओं के परीक्षण फायरिंग के लिए प्रूफ रेंज में प्रति तिमाही तीन दिन का समय आरक्षित किया गया है।

संशोधित एसओपी का उद्देश्य परीक्षण रेंज, फील्ड फायरिंग रेंज और परीक्षण सुविधाओं तक सरल, पारदर्शी और उद्योग-अनुकूल पहुंच प्रदान करना है। इसमें स्वदेशीकरण, नवाचार और रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार की विभिन्न पहलों को शामिल किया गया है, साथ ही भारतीय रक्षा उद्योग द्वारा शुरू की गई विकासात्मक परियोजनाओं को परीक्षण और प्रामाणिक सहायता प्रदान करना भी शामिल है।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

50 मिनट ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

51 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

53 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

55 मिनट ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

57 मिनट ago