भारत

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम में निर्माणाधीन फ्लीट सपोर्ट शिप श्रृंखला का पहला जहाज, एफएसएस-1 लॉन्च किया गया

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम में निर्माणाधीन फ्लीट सपोर्ट शिप श्रृंखला का पहला जहाज, एफएसएस-1, 06 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया गया। नौसेना की परंपराओं के अनुरूप, नौसेना कल्‍याण एवं स्‍वास्‍थ्‍य संघ (एनडब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूए) की अध्‍यक्ष लैला स्‍वामीनाथन ने मुख्‍य अतिथि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में जहाज का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम में फ्लीट सपोर्ट शिप शृंखला के पांचवें जहाज एफएसएस-5 की नींव रखी गई और मुख्‍य अतिथि द्वारा एचएसएल में एक महत्‍वपूर्ण अवसंरचना उन्‍नयन, ऑगमेंटेड स्लिपवे का उद्घाटन किया गया। नौसना प्रमुख एडमिरल कृष्‍णा स्‍वामीनाथन और भारतीय नौसेना, रक्षा मंत्रालय, एचएसएल, विशाखापत्तनम के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी समारोह में उपस्थित गणमान्‍य व्‍यक्तियों में शामिल थे।

फ्लीट सपोर्ट शिप का डिज़ाइन और निर्माण विशाखापत्तनम स्थित एचएसएल द्वारा स्‍वदेशी रूप से किया गया है, जिसमें 82 प्रतिशत से अधिक स्‍वदेशी सामग्री का उपयोग हुआ है। यह नौसेना, शिपयार्ड, रक्षा उद्योगों और लघु एवं मध्‍यम उद्यमों के बीच उच्‍चतम स्‍तर के पारस्‍परिक सहयोग को दर्शाता है। शामिल होने पर, ये जहाज समुद्र में बेड़े के जहाजों की आपूर्ति करके भारतीय नौसेना की ‘ब्‍लू वाटर’ क्षमताओं को बढ़ाएंगे।

ये जहाज परिचालन रसद को और मजबूत करेंगे, जिससे बेड़े की रणनीतिक पहुंच और गतिशीलता में वृद्धि होगी। अपनी सहायक भूमिका में, ये जहाज मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियान और गैर-लड़ाकू निकासी अभियान (एनईओ) चलाने में सक्षम होंगे, जिससे राहत सामग्री का त्‍वरित वितरण और कर्मियों की निकासी सुनि‍श्चित होगी।

इस प्रतिष्ठित परियोजना ने भारतीय जहाज निर्माण उद्योग को उल्‍लेखनीय रूप से बढ़ावा दिया है और यह भारत सरकार की आत्‍मनिर्भर भारत तथा मेक इन इंडिया पहल का एक गौरवशाली ध्‍वजवाहक है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल गुजरात के बनासकांठा में पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 24वीं…

5 घंटे ago

इंडिया पोस्ट और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने पैन-इंडिया केवाईसी सत्यापन सेवाओं का विस्तार करने के लिए अपनी साझेदारी को मजबूत किया

इंडिया पोस्ट (डाक विभाग) और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने देश भर में निवेशकों की पहुंच…

5 घंटे ago

एनएचआरसी ने कोलकाता में पुलिस द्वारा तीन लोगों की अर्धनग्न अवस्था में परेड करने की सूचना पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें पुलिस…

5 घंटे ago

आईएनएस त्रिशूल ने इटली के सिवितावेचिया में अपनी पोर्ट कॉल का समापन किया

भारतीय नौसेना के जहाज त्रिशूल ने भूमध्य सागर में अपनी मौजूदा परिचालन तैनाती के हिस्से…

8 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की महापरिषद की 93वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने तथा देश में…

9 घंटे ago

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ कमजोर होकर कम गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया

चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर निम्‍न दवाब में बदल गया है, लेकिन अगले 24 घंटे…

9 घंटे ago