रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और कार्यशैली में बदलाव लाने की दिशा में उठाए गए एक बड़े कदम के रूप में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और सचिव तथा सैन्य कार्य विभाग (डीएमए) को तीनों सेनाओं के लिए संयुक्त निर्देश व संयुक्त आदेश जारी करने के उद्देश्य से अधिकृत किया है। यह उस पुरानी प्रणाली में किया गया परिवर्तन है, जिसमें दो या अधिक सेनाओं से संबंधित निर्देश/आदेश प्रत्येक सेना द्वारा अलग-अलग जारी किए जाते थे।
‘संयुक्त निर्देशों एवं संयुक्त आदेशों के अनुमोदन, प्रकाशन और क्रमांकन’ पर पहला संयुक्त आदेश 24 जून, 2025 को जारी किया गया है। यह प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने, अतिरेक को समाप्त करने और अंतर-सैन्य सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देता है। यह पहल तीनों सेनाओं में बेहतर पारदर्शिता, समन्वय और प्रशासनिक दक्षता की नींव रखती है। यह एकजुटता एवं एकीकरण के एक नए युग की शुरुआत की भी प्रतीक है, जो राष्ट्र की सेवा में कार्यरत सशस्त्र बलों के सामंजस्य को और सशक्त बनाती है।
राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा सम्पन्न हो…
हॉर्मुज जलमडरुमध्य को ब्लॉक करने की राष्ट्रपति ट्रम्प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…