भारत

गति शक्ति विश्वविद्यालय और अमेज़न ने ज्ञान साझाकरण, संयुक्त पाठ्यक्रम विकास और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत के परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के अग्रणी विश्वविद्यालय गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) और विश्व की अग्रणी ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू के तहत ज्ञान साझा करना, शैक्षणिक पाठ्यक्रम का संयुक्त विकास और संयुक्त अनुसंधान गतिविधियां संचालित की जाएंगी। एमओयू के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है जीएसवी में अमेज़न चेयर प्रोफेसरशिप की स्थापना करना और डेटा-आधारित निर्णय लेने की पद्धतियों का उपयोग करते हुए वेयरहाउसिंग क्षेत्र में अनुसंधान करना।

गति शक्ति विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज चौधरी ने कहा कि देश में लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को समर्पित एकमात्र विश्वविद्यालय होने के नाते, विश्वविद्यालय गहन अनुसंधान और विशेष प्रतिभा विकास के माध्यम से भारत के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के भविष्य को आकार देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की अग्रणी कंपनी अमेज़न इंडिया के साथ सहयोग से बहुमूल्य उद्योग अंतर्दृष्टि प्राप्त होगी, जो सह-कार्य परियोजनाओं के माध्यम से लॉजिस्टिक्स और परिवहन में योजना, डिजाइन और नवाचार को बढ़ावा देगी।

जीएसवी को संसद के अधिनियम द्वारा 2022 में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया गया था। रेल मंत्रालय (भारत सरकार) के अधीन कार्यरत यह विश्वविद्यालय रेलवे, राजमार्ग, बंदरगाह, विमानन, समुद्री परिवहन, जहाजरानी, ​​अंतर्देशीय जलमार्ग, शहरी परिवहन और संपूर्ण रसद एवं आपूर्ति श्रृंखला नेटवर्क सहित संपूर्ण परिवहन क्षेत्र को कवर करता है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अश्विनी वैष्णव (रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री) हैं।

Editor

Recent Posts

DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से सतह से सतह पर मार करने वाली क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…

5 घंटे ago

सरकार ने देश की स्वदेशी एआई क्षमताओं को मजबूत करने के लिए इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत 3 नए स्वदेशी एआई फाउंडेशन मॉडल लॉन्च किए

भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…

5 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

17 घंटे ago

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…

19 घंटे ago

APEDA ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से दुबई तक 1.5 मीट्रिक टन (एमटी) कीवी के प्रायोगिक निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…

19 घंटे ago