Defence News

रक्षा मंत्री ने लाओ पीडीआर की तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन जापान और फिलीपींस के अपने समकक्षों से मुलाकात की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 22 नवंबर, 2024 को वियनतियाने, लाओ पीडीआर की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन अपने जापानी समकक्ष जनरल नाकातानी और फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा सचिव (रक्षा मंत्री) गिल्बर्टो टेओडोरो से मुलाकात की।

जापानी रक्षा मंत्री के साथ बैठक

दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच रक्षा उद्योग और प्रौद्योगिकी सहयोग के महत्व को दोहराया। पिछले सप्ताह दोनों देशों ने जापान में यूनिकॉर्न मास्ट के कार्यान्वयन के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। इस महत्‍वपूर्ण क्षण को याद करते हुए दोनों पक्षों ने रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में सह-उत्पादन और सह-विकास में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

भारतीय और जापानी सेनाओं के बीच अंतर-संचालन को और बेहतर बनाने के लिए, दोनों देशों के बीच आपूर्ति और सेवा समझौते के पारस्परिक प्रावधान और विभिन्न द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यासों में सेनाओं की भागीदारी पर दोनों मंत्रियों द्वारा चर्चा की गई। दोनों पक्ष हवाई क्षेत्र में सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाने पर भी सहमत हुए।

फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा सचिव के साथ बैठक

रक्षा मंत्री ने आसियान रक्षा मंत्रियों की अगली बैठक और (एडीएमएम)-प्लस फोरम में भारत के समन्वयक देश के रूप में फिलीपींस का स्वागत किया। दोनों पक्षों ने विषय वस्तु विशेषज्ञों, रक्षा उद्योग, आतंकवाद-विरोध, अंतरिक्ष और समुद्री क्षेत्र में आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

नई दिल्ली रवाना होने से पहले रक्षा मंत्री ने वियनतियाने में बौद्ध मंदिर वाट सिसाकट के दर्शन किए और मंदिर के मठाधीश श्री महावेथ चित्ताकारो से आशीर्वाद लिया।

वियनतियाने में अपने तीन दिवसीय यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने एडीएमएम-प्लस की 11वीं बैठक में भाग लिया और मलेशिया, लाओ पीडीआर, चीन, अमेरिका, न्यूजीलैंड, कोरिया गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया, जापान और फिलीपींस के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

5 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

5 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

5 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

5 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

5 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

5 घंटे ago