insamachar

आज की ताजा खबर

Defence Minister Rajnath Singh arrived in Colombo for a three-day visit to Sri Lanka.
भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन की श्रीलंका यात्रा पर कोलंबो पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तीन दिन की श्रीलंका यात्रा पर कोलंबो पहुंचे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा और समुद्री सहयोग को और मजबूत करना है।

कोलंबो के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजनाथ सिंह का श्रीलंका के उप रक्षा मंत्री अरुण जयसेकरा और श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने स्वागत किया।

रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि राजनाथ सिंह का श्रीलंका में गर्मजोशी और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। यह दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत संबंधों को दर्शाता है।

अपनी यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह श्रीलंका के नेतृत्व के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इनमें रक्षा और समुद्री साझेदारी को मजबूत करना प्रमुख रूप से शामिल है।

वे कोलंबो में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। राजनाथ सिंह के साथ रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी गया है।

यात्रा पर रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने कहा कि वे श्रीलंका के नेतृत्व के साथ सार्थक बातचीत की उम्मीद करते हैं। उन्होंने श्रीलंका को भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और ‘महासागर’ दृष्टिकोण के तहत एक महत्वपूर्ण साझेदार बताया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *