भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए डीपीएसयू की भूमिकाओं और कार्यों पर रक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा मंत्रालय (एमओडी) की परामर्शदात्री समिति की बैठक 17 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली में संपन्न हुई। बैठक के दौरान पूर्ववर्ती आयुध निर्माणी बोर्ड के निगमीकरण के बाद बनाए गए नए डीपीएसयू की भूमिका और कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों को वित्तीय आंकड़ों, आधुनिकीकरण, पूंजीगत व्यय, निर्यात, विकसित किए गए नए उत्पादों और चल रहे अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं से अवगत कराया गया।

रक्षा मंत्री ने महत्वपूर्ण उत्पादों के स्वदेशीकरण, उत्पादन सुविधाओं के आधुनिकीकरण और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को बढ़ावा देने में नए डीपीएसयू द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस तथ्य की सराहना की कि निगमीकरण के बाद नए डीपीएसयू ने उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार किया है। उन्होंने कहा कि बहुत कम समय में इन रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (डीपीएसयू) की बिक्री और लाभ में अच्छी प्रगति हुई है।

राजनाथ सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि नए डीपीएसयू आधुनिकीकरण और स्वदेशीकरण को आगे बढ़ाएंगे तथा विश्व स्तरीय प्रौद्योगिकियों को शामिल करके गुणवत्ता, कारोबार, लाभप्रदता और अन्य वित्तीय मापदंडों में नए आयाम स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा, “हमारे नए डीपीएसयू रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भारत को ‘आत्मनिर्भर’ बनाएंगे।”

नए रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में मानव संसाधन से संबंधित कुछ मुद्दों पर समिति के कुछ सदस्यों की चिंताओं और सुझावों पर रक्षा मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि डीपीएसयू के निगमीकरण से उत्पन्न सभी मुद्दों को सभी हितधारकों के परामर्श से पर्याप्त रूप से संबोधित किया जा रहा है। उन्होंने सुझावों की सराहना की और कहा कि कार्यान्वयन के लिए इनकी जांच की जाएगी।

बैठक में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, सचिव (रक्षा उत्पादन) संजीव कुमार और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर चर्चा के लिए जी-7 देशों ने आज एक आपात बैठक बुलाई

ईरान के साथ अमरीका-इस्राएल संघर्ष तेज़ होने से कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर चर्चा…

2 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने BabyQ प्राइवेट लिमिटेड, कटक को बालपन अतिसार के त्वरित जांच संबंधी उपकरण विकसित करने में सहयोग दिया

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने ओडिशा के कटक स्थित बेबीक्यू…

3 घंटे ago

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में ‘ज्वाला’ ने पांच शावकों को जन्म दिया, भारत में चीतों की संख्या 53 हुई

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को जानकारी दी कि…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने “सबका साथ सबका विकास – जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति” थीम पर आयोजित बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बजट-पश्चात वेबिनार श्रृंखला के चौथे आयोजित वेबिनार को संबोधित किया,…

5 घंटे ago

भारत ने मलावी के लोगों के लिए मानवीय सहायता के रुप में एक हजार मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी

मलावी में अल नीनो के कारण सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अल नीनो…

6 घंटे ago

भारतीय सशस्त्र बलों का दल संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये- 2026 के ग्यारहवें संस्करण में भाग लेने के लिए सेशेल्स पहुंचा

भारतीय सशस्त्र बलों का दल सेशेल्स रक्षा बलों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये- 2026…

7 घंटे ago