भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई खेल संस्कृति विकसित हुई है। लखनऊ में आज सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन करने के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने खेलों के अनुकूल नीतियां अपनाई हैं। इसके परिणामस्वरूप छोटे शहरों के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों को गुजरात में आयोजित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, साथ ही अन्य विश्वस्तरीय खेलों को भी भारत में आयोजित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि खेल महाकुंभ के परिणाम आने वाले वर्षों में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे, जब लखनऊ के युवा खिलाड़ी बड़ी संख्या में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतेंगे। उन्होंने बताया कि जमीनी स्तर पर करीब 1,000 खेलो इंडिया केंद्रों में हजारों खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अगले राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए प्रयास करना चाहिए।

समारोह के दौरान रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद ने ओलम्पिक और अंतर्राष्‍ट्रीय मंचों पर प्रतिनिधित्‍व करने वाले शहर के 10 वरिष्ठ एथलीटों और पांच प्रशिक्षकों के साथ-साथ पांच खेल प्रबंधन पेशेवरों का अभिनंदन किया। स्वदेशी विषयों को बढ़ावा देने के लिए उद्घाटन समारोह में कलारीपायट्टू, योग और मल्लखंभ का प्रदर्शन किया गया। उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

चार दिवसीय खेल आयोजन में, जूनियर और सीनियर श्रेणियों में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, मुक्केबाजी और ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में 25 हजार से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की आशा है। कक्षा 9 से 12 तक के छात्र जूनियर वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, जबकि डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्र सीनियर वर्ग में हैं।

Editor

Recent Posts

राजस्थान में 16 जिलों की तीन हजार 314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए मतदान जारी

राजस्थान में 16 जिलों की तीन हजार 314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच…

6 घंटे ago

भारत यूरोप को हथियार निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया

भारत यूरोप को हथियार निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। यूरोप…

6 घंटे ago

भारतीय स्टेट बैंक ने हाल के डेटा लीक के बाद ग्राहकों की जमा राशि सुरक्षित होने का आश्वासन दिया

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि साइबर घटना में जिन ग्राहकों की निजी…

6 घंटे ago

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी)…

6 घंटे ago

डीआरआई ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के अंतर्गत पाकिस्तानी वस्तुओं पर लगे प्रतिबंध को दरकिनार करने के एक और प्रयास को विफल किया

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट के अंतर्गत पाकिस्तान से आयातित या निर्यातित…

6 घंटे ago