भारत

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी.आनंद बोस ने मुर्शिदाबाद के हिंसाग्रस्‍त इलाकों को दौरा किया

पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल डॉ.सी.वी.आनंद बोस ने वक्‍फ संशोधन अधिनियम के विरूद्ध हिंसक प्रदर्शनों के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों को हर प्रकार की सहायता उपलब्‍ध कराने का आश्‍वासन दिया है। राज्‍यपाल ने आज मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज के हिंसाग्रस्‍त इलाकों को दौरा किया और इस महीने की 12 तारीख को एक हिंसक भीड़ द्वारा मारे गए पिता-पुत्र के परिजनों से भेंट की। पुलिस ने इस मामले में मुख्‍य आरोपी इनमाजुल-हक सहित तीन व्‍यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

राज्‍यपाल ने जाफराबाद के हिंसाग्रस्‍त गांव का भी दौरा किया। लोगों ने अपनी रक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल के शिविर लगाने की मांग की। ऐसा आरोप है कि हिंसाग्रस्‍त इलाकों से केंद्रीय बलों के लौटने के बाद स्‍थानीय लोगों को हमले की धमकियां मिल रही हैं।

इस बीच, राष्‍ट्रीय महिला आयोग की अध्‍यक्ष विजया किशोर रहाटकर के नेतृत्‍व में पांच सदस्‍यों का एक दल हरगोविंद दास और चंदन दास के परिवार से मिला। मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज में वक्‍फ संशोधन अधिनियिम के विरोध में इस महीने की 12 तारीख को भीड़ ने इन दोनों की हत्‍या कर दी थी। इससे पहले, सुबह राष्‍ट्रीय महिला आयोग का दल शमशेरगंज के रतनपुर और बेतबोना गांवों में गया। दल से मिलने के बाद स्‍थानीय ग्रामीणों ने अशांत इलाकों में केंद्रीय सशस्‍त्र बलों के शिविर लगाने का अनुरोध किया।

राष्‍ट्रीय महिला आयोग की सदस्‍य डॉ.अर्चना मजूमदार ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा आम लोगों के साथ रहेगी। उन्‍होंने ग्रामीणों को केंद्रीय सुरक्षा बलों की मदद का भरोसा दिलाया।

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार का एक दल मुर्शिदाबाद के हिंसाग्रस्‍त इलाकों का दौरा करने के लिए मालदा से रवाना हो गया है।

दूसरी ओर, सत्‍तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस शमशेरगंज के धूलियां में शांति मार्च निकाल रही हैं। सांसद खलील-उर-रहमान, विधायक अमीर-उल इस्‍लाम सहित अन्‍य नेता शांति मार्च का नेतृत्‍व कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

3 घंटे ago

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान…

3 घंटे ago

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को रूपांतरित करने के लिए शुरू की गई पीएम-सेतु योजना का एक वर्ष पूरा

पीएम-सेतु योजना का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना के अंतर्गत उन्नत…

3 घंटे ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को वन्य क्षेत्र में छोड़ा

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश को 3,600 करोड़ रुपए की लागत से 3 लाख पक्के आवासों की बड़ी सौगात सौंपी

आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…

3 घंटे ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

9 घंटे ago