Defence News

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की रक्षा में समर्पण और दक्षता के लिए भारतीय वायु सेना की सराहना की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की रक्षा में समर्पण और दक्षता के लिए भारतीय वायु सेना की सराहना की है। राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना के द्विवार्षिक कमांडर सम्मेलन में आज कहा कि वायु सेना आने वाली चुनौतियों का सामना करने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने वायु सेना और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से राष्ट्रीय लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए क्षमता निर्माण को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

यह तीन दिवसीय सम्मेलन कल नई दिल्ली में शुरू हुआ। इस सम्मेलन में भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ नेतृत्व की वर्तमान चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया। रक्षा क्षमताओं को बढाने और आत्मनिर्भरता बनाए रखने के लिए रणनीति बनाने पर भी चर्चा हुई।

वायु सेना के शीर्ष नेतृत्व ने तालमेल बढ़ाने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ और चीफ ऑफ नेवल स्टाफ के साथ भी बातचीत की।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

8 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

10 घंटे ago