प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रियो डी जनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन से अलग ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। दोनों नेताओं ने ऊर्जा, जैव ईंधन, रक्षा और कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग में सुधार की प्रतिबद्धता जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील की अध्यक्षता में जी-20 के विभिन्न प्रयासों के लिए उनकी सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ बातचीत में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की।
सूत्रों ने कहा कि बैठक के दौरान ब्राजील के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि उनके देश ने भारत की जी-20 की अध्यक्षता से प्रेरणा लेते हुए कई कदम उठाने की कोशिश की है। लूला दा सिल्वा ने कहा कि ब्राजील शिखर सम्मेलन के आयोजन में भारत के प्रदर्शन को दोहराना चाहता है।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…
भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…
निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…