भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोरक्को में भारतीय समुदाय से मुलाकात की, ऑपरेशन सिंदूर में भारत के संयम और संकल्प पर प्रकाश डाला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 21 सितंबर, 2025 को रबात, मोरक्को में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की। भारतीय समुदाय ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सशस्त्र बलों की निर्णायक कार्रवाई की सराहना की। रक्षा मंत्री ने दोहराया कि पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हुए कायरतापूर्ण हमले का जवाब देने के लिए सशस्त्र बलों को पूरी आजादी दी गई थी। देश के दृढ़ लेकिन संयमित दृष्टिकोण का वर्णन करने के लिए रामचरितमानस का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भारत की कार्रवाई सोची-समझी और आक्रामक नहीं थी, “हमने धर्म देख कर नहीं, कर्म देख कर मारा है।”

भारतीयों के साथ बातचीत के दौरान राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में भारत की बहुआयामी प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वैश्विक और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद, भारत दुनिया की 11वीं से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जल्द ही शीर्ष तीन में शामिल होने के लिए तैयार है। रक्षा मंत्री ने भारत के डिजिटल परिवर्तन, ज्ञान अर्थव्यवस्था में तेज़ प्रगति और एक दशक पहले 18 यूनिकॉर्न से 118 तक स्टार्टअप्स की संख्या में हुई वृद्धि का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत के रक्षा उद्योग ने 1.5 लाख करोड़ रुपये के उत्पादन और 100 से अधिक देशों को 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के रक्षा निर्यात की उपलब्धि हासिल की है।

राजनाथ सिंह ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत, समर्पण और ईमानदारी की प्रशंसा की, उन्होंने विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के शब्दों को याद करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में, चरित्र ही व्यक्ति की असली पहचान है। भारतीय समुदाय ने मजबूत आर्थिक नींव और बढ़ती सैन्य शक्ति में निहित भारत की वैश्विक भूमिका पर गर्व व्यक्त किया।

Editor

Recent Posts

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…

1 घंटा ago

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…

1 घंटा ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, भारत और चीन के संबंध पिछले वर्ष की तुलना में आज बेहतर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध पिछले…

1 घंटा ago

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा…

2 घंटे ago

FCRA रजिस्ट्रेशन कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में दो अधिकारी पकड़े गए

गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने…

2 घंटे ago

MSME मंत्रालय और MoSPI के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच…

2 घंटे ago