आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 22 सितम्बर 2025

देश में संशोधित जीएसटी दरों के लागू होने का समाचार अखबारों के पहले पन्‍ने पर है। दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है – आज से सस्‍ते दिन शुरू। अमर उजाला, देशबन्‍धु और वीर अर्जुन के शब्‍द हैं – हर घर-दुकान को बनाएं स्‍वदेशी का प्रतीक। जनसत्ता ने लिखा है – मोदी ने दिया समृद्धि के लिए स्‍वदेशी का मंत्र। राजस्‍थान पत्रिका का शीर्षक है – खरीदारी का शुभ मुहूर्त, होगा बंपर कारोबार।

राष्‍ट्रीय सहारा, पंजाब केसरी और हरिभूमि के अनुसार – नवरात्रि के पहले दिन से घटेंगे तीन सौ 75 वस्‍तुओं के दाम। दैनिक जागरण का अनुमान है – इस त्‍यौहारी सीजन में दो लाख करोड़ रुपये का कारोबार होगा।

हिन्‍दुस्‍तान की खबर है – देश में नारी शक्ति का जमीं से आसमां तक सामर्थ्‍य बढ़ा, सेना में चार गुना बढ़ी संख्‍या। राजस्‍थान पत्रिका की यह खबर ध्‍यान आकर्षित करती है – खेत नहीं थे तो घर में उगाए मशरूम। बिहार की बीना देवी ने सैकड़ो महिलाओं को प्रेरित भी किया।

एशिया कप में भारत की पाकिस्‍तान पर जीत का समाचार भी अखबारों ने मुखपृष्‍ठ पर सचित्र दिया है। पंजाब केसरी लिखता है – भारत के हाथों फिर पिटा पाकिस्‍तान। दैनिक ट्रिब्‍यून की सुर्खी है – एशिया कप में भारत ने पाक को धोया।

Editor

Recent Posts

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…

1 घंटा ago

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…

1 घंटा ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, भारत और चीन के संबंध पिछले वर्ष की तुलना में आज बेहतर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध पिछले…

1 घंटा ago

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा…

1 घंटा ago

FCRA रजिस्ट्रेशन कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में दो अधिकारी पकड़े गए

गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने…

1 घंटा ago

MSME मंत्रालय और MoSPI के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच…

2 घंटे ago