Defence News

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लाओ पीडीआर में 11वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन से मुलाकात की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लाओ पीडीआर के वियनतियाने में 11वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम)-प्लस के अवसर पर अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने परिचालन समन्वय, सूचना-साझाकरण और औद्योगिक नवाचार में वृद्धि के आधार पर भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी द्वारा हासिल की गई प्रगति की सराहना की। दोनों पक्षों ने जेट इंजन, युद्ध सामग्री और ग्राउंड मोबिलिटी सिस्टम के लिए प्राथमिकता वाले सह-उत्पादन व्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए चल रहे सहयोग सहित अमेरिका-भारत रक्षा औद्योगिक सहयोग रोडमैप के तहत की गई उल्लेखनीय प्रगति को मान्यता दी।

रक्षा मंत्री राजनाथा सिंह ने अगस्त 2024 में अमेरिका की अपनी हाल की सफल यात्रा को याद किया, जिसमें दो महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों – आपूर्ति सुरक्षा समझौता (एसओएसए) और संपर्क अधिकारियों की तैनाती के बारे में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। दोनों पक्षों ने स्वतंत्र और मुक्त हिंद-प्रशांत को बनाए रखने के लिए सैन्य साझेदारी और अंतर-संचालन को सुदृढ करने के लिए चल रहे प्रयासों का स्वागत किया।

21 सितंबर, 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित सफल क्वाड शिखर सम्मेलन की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए, राजनाथ सिंह ने दोनों पक्षों को सहमत परिणामों पर एक साथ काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।

दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका रक्षा त्वरण इको-सिस्टम द्वारा बढ़ावा दिए गए दोनों सरकारों, व्यवसायों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच बढ़ते रक्षा नवाचार सहयोग के समर्थन की पुष्टि की, जिससे उन्हें अधिक संयुक्त चुनौतियां, वित्त पोषण के अवसर और दृश्यता प्रदान की जा सके। दोनों पक्षों ने रणनीतिक हितों के लिए बढ़ते अभिसरण और भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग को बढ़ाने के माध्यम से पिछले ढाई वर्षों में हासिल की गई गति को जारी रखने पर सहमति व्यक्त की। रक्षा मंत्री ने भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को सुदृढ और विस्तारित करने के लिए उनके समृद्ध और स्थायी योगदान के लिए अमरीकी रक्षा सचिव ऑस्टिन के प्रति आभार व्यक्त किया।

राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में विदेश मंत्री लॉयड ऑस्टिन को भारत का उत्कृष्ट मित्र बताया, जिनका भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को मजबूत करने में योगदान अनुकरणीय रहा है। उन्होंने उनके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Editor

Recent Posts

भारत ने न्यूज़ीलैंड को चार विकेट से हराया और 5 मैचों की T20I सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बना ली

क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को चार…

9 घंटे ago

प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक प्रोफेसर अशोक सेन को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लाइन मेडल से सम्मानित किया गया

प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक प्रोफेसर अशोक सेन को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लाइन मेडल…

9 घंटे ago

हिमाचल प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में स्‍नातकोत्तर की 320 सीटें बढाई गई

सरकार ने हिमाचल प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर मेडिकल पाठ्यक्रम की 320 सीटें…

9 घंटे ago

केंद्र ने निर्धारित समय–सीमा से पहले ही देशभर में 11 करोड़ किसान पहचान–पत्र बनाने का लक्ष्य हासिल किया

देश के कृषि क्षेत्र में एक नए डिजिटल युग का सूत्रपात करते हुए केंद्र सरकार…

9 घंटे ago