श्रीलंका में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि देश में अब नस्लवादी राजनीति के लिए कोई जगह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यहां धार्मिक उग्रवाद को कभी पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने 10वीं संसद के उद्घाटन सत्र के दौरान यह बात कही। आज आधिकारिक रूप से नई संसद का सत्र बुलाया गया।
राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके द्वारा प्रस्तुत नीति वक्तव्य सरकार की राष्ट्रीय एकता, सुशासन और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सहयोग प्राप्त करने की योजनाओं को दर्शाता है, जो श्रीलंका के राजनीतिक और आर्थिक दिशा तय करेगा साथ ही आईएमएफ कार्यक्रम के तीसरे समीक्षा चरण को पूरा करने के लिए समझौता कल तक अंतिम रूप दिया जाएगा। उद्घाटन सत्र में अशोक सपुमाल राणावाला को सदन का अध्यक्ष और साजिथ प्रेमदासा को विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी गई।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…
भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…
निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…