भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री डेविड वान वील से मुलाकात की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री डेविड वान वील से मुलाकात की, जिसमें दोनों देशों के बीच मजबूत और बढ़ती रक्षा साझेदारी की पुष्टि की गई। दोनों मंत्रियों ने रक्षा उपकरणों के सह-विकास और सह-उत्पादन के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों सहित कई द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा मुद्दों पर चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने कार्यनीतिक साझेदारी के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में रक्षा सहयोग को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

इस मुलाकात में एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत और नीदरलैंड्स की साझा प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया। दोनों मंत्रियों ने एक करीबी रक्षा साझेदारी और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों, विशेष रूप से विशिष्ट प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में, को जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और भारत में नीदरलैंड्स की राजदूत मारिसा जेरार्ड्स ने दोनों मंत्रियों की उपस्थिति में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग पर आशय पत्र का आदान-प्रदान किया।

दोनों देश प्रौद्योगिकी सहयोग, सह-उत्पादन और प्लेटफार्मों एवं उपकरणों के सह-विकास के लिए एक रक्षा औद्योगिक रोडमैप विकसित करके पारस्परिक लाभ के लिए चिन्हित क्षेत्रों में रक्षा सहयोग की संभावनाओं का पता लगाना चाहते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध बहुत मजबूत हैं, और नीदरलैंड्स में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय एक जीवित सेतु के रूप में कार्य कर रहे हैं, जो दोस्ती के बंधनों को मजबूत कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान के आज गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान अकवान आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा…

3 घंटे ago

भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर 10वीं बार सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीता

भारत ने 10वीं बार सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। ढाका में कल…

3 घंटे ago

अमरीका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में क़ेशम द्वीप पर ईरान के मिसाइल प्रक्षेपण केंद्र पर हमला किया

अमरीका ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में ईरान के क़ेश्म द्वीप पर मिसाइल प्रक्षेपण केन्‍द्र पर सटीक…

3 घंटे ago

उत्तर प्रदेश की मसौदा मतदाता सूची में 13 करोड़ 58 लाख मतदाता शामिल

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची का मसौदा जारी कर…

4 घंटे ago

मनीला शिखर सम्मेलन में क्वाड नेताओं ने समुद्री सुरक्षा, एआई और साइबर सुरक्षा पर नई पहलों की घोषणा की

क्वाड के नेताओं ने फिलीपींस के मनीला में हुए शिखर सम्मेलन में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में…

4 घंटे ago