भारत और सऊदी अरब ने रियाद में द्विपक्षीय वीज़ा छूट समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे आधिकारिक यात्राएं आसान होंगी और भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद के अंतर्गत द्विपक्षीय आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। सऊदी अरब में भारतीय राजदूत सुहेल एजाज खान और सऊदी विदेश मंत्रालय में प्रोटोकॉल कार्यों के उप मंत्री अब्दुलमजीद बिन राशिद अलस्मरी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
यह समझौता दोनों देशों के कूटनीतिक, विशेष और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए अल्पावधि वीज़ा से संबंधित आवश्यक नियमों से छूट देता है। सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाना है।
वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…
जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। उन्होंने…
वाणिज्य विभाग ने दिनांक 30 सितंबर 2026 की अधिसूचना संख्या 41/2026-27 के माध्यम से निर्यातित…
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक व्यवधानों तथा खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में समुद्री लॉजिस्टिक्स…
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने 1 अक्टूबर 2026 को हरियाणा…