रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 जुलाई, 2024 को नई दिल्ली स्थित वियतनाम दूतावास में भारत सरकार और भारत के लोगों की ओर से वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग को श्रद्धांजलि दी, जिनका हाल ही में निधन हो गया है। रक्षा मंत्री ने समाजवादी गणराज्य वियतनाम के विशिष्ट राजदूत गुयेन थान हे को अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद, राजनाथ सिंह ने संवेदना पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। एक्स पर किये एक पोस्ट में, उन्होंने कहा कि भारत इस दुख की घड़ी में वियतनाम के शोक संतप्त परिवार, लोगों और नेतृत्व के साथ खड़ा है।
रक्षा मंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करते हुए व्यापक रणनीतिक साझेदारी बनाने के लिए में गुयेन फु ट्रोंग के योगदान को याद किया। भारत और वियतनाम लंबे समय से मित्र और भरोसेमंद साझेदार हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…