रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 फरवरी, 2025 को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्रालय की द्विवार्षिक हिंदी पत्रिका ‘सशक्त भारत’ के प्रथम संस्करण का विमोचन किया। इस पत्रिका में सशस्त्र बल कर्मियों की वीरता, देशभक्ति और बलिदान पर रचित कविताएं और मंत्रालय कर्मियों द्वारा सरकार की नीतियों पर लिखे गए लेख शामिल हैं। इस पत्रिका में हर स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं और यह भावना समावेशिता एवं विविधता में एकता को प्रदर्शित करती है।
रक्षा मंत्री ने हिंदी को बढ़ावा देने के लिए राजभाषा विभाग के रक्षा मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने हिंदी को अपनाने और इसके प्रयोग को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हिंदी भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने को जोड़ने वाला सूत्र है।
‘सशक्त भारत’ पत्रिका का उद्देश्य रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उन्हें अपने दैनिक कार्यकलाप हिंदी में करने के लिए प्रोत्साहित करना है। पत्रिका का ई-संस्करण रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट (https://mod.gov.in/) पर उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, सचिव (रक्षा उत्पादन) संजीव कुमार, सचिव (पूर्व सैनिक कल्याण) डॉ. नितेन चंद्रा, रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव तथा डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और घरेलू जूता…
भारतीय नौसेना के सेल प्रशिक्षण पोत (एसटीएस) आईएनएस सुदर्शनी ने 8 जुलाई 2026 को संयुक्त…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर)…
भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) और राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने आज देश भर…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज हैदराबाद के बिबीनगर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान…